फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Come again next year...Ganpati Bappa bids farewell

Balrampur News: अगले बरस फिर आना...विदा हुए गणपति बप्पा

Sun, 15 Sep 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Come again next year...Ganpati Bappa bids farewell
बलरामपुर। गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति की निगरानी में शनिवार को दिल में भक्ति भाव के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया। भक्तों ने डीजे व गाजे-बाजे के साथ थिरकते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान सभी विसर्जन घाटों पर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज रही। कई स्थानों पर सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहे पर गणेश प्रतिमा एकत्रीकरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व संजय शर्मा ने गणपति बप्पा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्वागत अंगवस्त्र व बैच भेंटकर किया। समिति के अध्यक्ष अविनाश मिश्र व महामंत्री तुलसीश दूबे ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। समारोह में मौजूद सदर एसडीएम संजीव यादव, सीओ सिटी बृजनंदन राय, परमजीत सिंह, भानू तिवारी, सोनू साहू, गौरव मिश्रा, अक्षय शुक्ला व नगर कोतवाल शैलेश कुमार सिंह को भी समिति की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परंपरागत मार्गों पर निकली शोभायात्रा
विसर्जन शाेभायात्रा परंपरागत मार्गों से निकाला गया। वीर विनय चौराहा से शुरु होकर शोभायात्रा पुरानी चौक, ठठेरी बाजार, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, देवीदयाल तिराहा, बड़ापुल, मेजर चौराहा व कालीथान होते हुए सिसई घाट पहुंचा। जहां पूरी श्रद्धा के साथ गणेश प्रतिमाओं को राप्ती नदी में विसर्जित कर नम आंखों से विदाई दी गई। शोभायात्रा मार्ग पर समाजसेवियों की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान व शीतल पेयजल का स्टाल भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु
महराजगंज तराई। गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा महाराजगंज कस्बा से बस स्टॉप पर पहुंचा। जिसमें क्षेत्र के तमाम गणेश प्रतिमा का मिलाप हुआ। कौवापुर बाजार से भी गणेश प्रतिमा का जुलूस निकाला गया। गणपति बप्पा का दर्शन किया। राप्ती नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस के साथ थाना प्रभारी गिरजेश तिवारी भारी पुलिस फोर्स की व्यवस्था के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed