फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Colorful sparklers along with butterfly and 60 shots of firecrackers

Balrampur News: कलर फुलझड़ी संग बटरफ्लाई व 60 शॉट पटाखाें की धूम

Fri, 10 Nov 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Colorful sparklers along with butterfly and 60 shots of firecrackers
बलरामपुर। शहर के बड़ा परेड़ ग्राउंड में पटाखों की दुकानें सज गई हैं। शुक्रवार शाम से ही पटाखाें की खरीदारी को लेकर दुकानों पर भीड़ जुटना शुरू हो गई है। शनिवार को पटाखा बाजार में बिक्री रफ्तार पकड़ेगी। इस बार बाजार में कलर फुलझड़ी के साथ बटरफ्लाई व 60 शॉट, जानेमन आदि पटाखों की डिमांड ज्यादा जोर पर है। कीमतों में बीते वर्ष के मुकाबले हुई 10 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद भी पटाखा कारोबारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में सजे पटाखा बाजार में 120 शॉट, किट कैट, जानेमन, बटरप्लाई, टॉप स्पिन के अलावा डार्लिंग, रॉक स्टार पटाखों के साथ आसमान में दगने व रोशनी बिखेरने वाले पटाखों की मांग ज्यादा है। ग्रीन पटाखा बाजार में हैं। 60, 120 शॉट के अलावा सिंगल शॉट पटाखा भी लोगों की पसंद बना है। इनकी कीमत प्रति पीस 150 से लेकर 2500 रुपये तक हैं। 10 से 12 शॉट वाला जानेमन पटाखा 450- 550 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिक रहा है। इसके साथ ही टॉप स्पिन अनार, रॉयल सैल्यूट, सौ शॉट वाले आसमान में दगने वाले पटाखों के साथ ही कलर फुलझड़ी, अनार, राकेट, सीको, पॉपअप की भी बाजार में धूम है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि 76 लोगों को अस्थाई पटाखा बेचने का लाइसेंस जारी किया गया है। पटाखा व्यापारी नसीर, फरीद अहमद, बकरीदी, बबलू, श्याम, चंद्रशेखर, लल्लू व टिल्लू आदि दुकानदारों ने बताया कि बीते साल के मुकाबले कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के बावजूद इस बार दीपावली पर अच्छे कारोबार की पूरी उम्मीद है। प्रभारी फायर ब्रिगेड अधिकारी अंकित ने बताया कि पटाखा बाजार की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed