{"_id":"673396fa6e12bd287904526c","slug":"collision-between-school-bus-and-bike-brother-in-law-and-brother-in-law-died-balrampur-news-c-99-1-brp1002-117019-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्कूली बस व बाइक में भिड़ंत, जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्कूली बस व बाइक में भिड़ंत, जीजा-साले की मौत
Tue, 12 Nov 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। रेहरा बाजार थाने के भरतपुर ग्रिंट में मंगलवार की सुबह स्कूली बस व बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार की सुबह बच्चों को लेकर एएसके मेमोरियल स्कूल की बस जा रही थी। धुसवा बाजार-भरतपुर रोड पर कांजी हाउस के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार रामपुर ग्रिंट निवासी 45 वर्षीय शिवधर व उसके साले परतिया गांव निवासी 40 वर्षीय नरदाहे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पर सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह, एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार, थानाध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग दुर्विजय, प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओपी चौहान ने बताया कि स्कूल संचालक से बस और ड्राइवर के बारे में जानकारी की जा रही है।
इनसेट
भंडारे में ससुराल आया था शिवधर
- सादुल्लाहनगर के रामपुर ग्रिन्ट निवासी शिवधर की ससुराल रेहरा बाजार के ऐलरा ग्राम सभा के परतिया स्थित ससुराल में सोमवार को आयोजित भंडारे में शामिल होने आया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह मंगलवार को साले नरदाहे के साथ धुसवा बाजार दवा लाने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
स्कूली बस में सवार थे बच्चे
- हादसे के वक्त स्कूली बस में बच्चे सवार थे। हालांकि किसी बच्चे के चोटिल होने की खबर नहीं है। पुलिस स्कूली बस के संचालक से जानकारी जुटा रही है। हालांकि भिड़ंत के कारण बस का आगे का शीशा टूट गया।
नहीं लगाए थे हेलमेट
- एसओ रेहरा बाजार ओम प्रकाश चौहान का कहना है कि बाइक सवार शिवधर अपनी ससुराल आया था। वह अपने साले के साथ वापस जा रहा था। रास्ते में हादसा हुआ है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।