{"_id":"64ac4a451480d32ccd07620c","slug":"co-taught-safety-lessons-to-children-balrampur-news-c-100-1-slko1028-691-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीओ ने बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीओ ने बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
Mon, 10 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के कंपोजिट विद्यालय करनैलगंज में बच्चों को पढ़ातीं सीओ।
करनैलगंज (गोंडा)। पुलिस अधीक्षक के गोद लिए कंपोजिट विद्यालय में पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला ने विद्यार्थियों की क्लास ली। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए अपराधों से दूर रहने व बचने के उपाय बताए। अपनत्व व स्नेह से लबरेज पुलिस की वर्दी में सीओ को देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए।
सीओ ने बच्चों को मिशन शक्ति के बारे में बताया। आपराधिक गतिविधियों व मोबाइल के दुष्प्रभाव से अवगत कराकर उससे दूर रहने की नसीहत दी। साथ ही कठिन मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई कर सुनहरा करियर बनाने की सीख दी। सीओ ने खासकर बालिकाओं को मोबाइल फोन व सोशल मीडिया के साथ मोबाइल फोन पर तमाम अनर्गल चीजों से बचने की नसीहत देते हुए अपराध नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए सभी टोल फ्री नंबरों को बताया। साइबर अपराध से दूर रहने की नसीहत दी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय ने भी बच्चों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।