फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CM Yogi reached Devipatan temple and paid obeisance to Mother Pateshwari.

Balrampur News: देवीपाटन मंदिर पहुंचे सीएम योगी, मां पाटेश्वरी को किया नमन

Sun, 28 Sep 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi reached Devipatan temple and paid obeisance to Mother Pateshwari.
बलरामपुर के तुलसीपुर श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सभागार में जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम 5:40 बजे तुलसीपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री मां पाटेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल में बने हेलीपैड से सीधे देवीपाटन मंदिर पहुंचे, मां पाटेश्वरी को नमन किया। सीएम मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह मां पांटेश्वरी की आरती उतारेंगे। पूजन-अर्चन के साथ ही गोशाला में गायों को भोजन खिलाएंगे। तुलसीपुर से रविवार की सुबह 9.30 बजे बलरामपुर के धुधुलपुर में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी के साथ तीनों विधायकों और पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। मंदिर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने नवरात्र पर हो रहे दर्शन-पूजन की जानकारी ली। अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिले के तीनों विधायकों से विकास के बारे में चर्चा की। जिले के अधिकारियों से भी वार्ता की। उन्होंने विकास कार्यों को गंभीरता से और तय समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, शेरावाली शुक्ला, प्रवीण सिंह विक्की, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील, मां पाटेश्वरी विवि के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह, आईजी अमित पाठक, डीएम पवन अग्रवाल, एसपी विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed