{"_id":"5db9c69d8ebc3e93a553fa62","slug":"cm-will-pay-tribute-to-brahmalin-gurubhai-balrampur-news-lko489467635","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मलीन गुरुभाई को सीएम अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मलीन गुरुभाई को सीएम अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। ब्रह्मलीन गुरु भाई को सीएम योगी आदित्यनाथ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में 19 नवंबर को सीएम के आने की संभावना जताई जा रही है।
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बुधवार को बताया कि ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की 19वीं पुण्यतिथि पर सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा, संत सम्मेलन, श्रद्धांजलि सभा व भंडारा कार्यक्रम 13 से 19 नवंबर तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में कथावाचक बालक दास जी महराज गोरखपुर कथा सुनाएंगे। अंतिम दिन संत सम्मेलन व श्रद्धांजलि सभा के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख संत महंत के साथ-साथ नेपाल से भी महंत व श्रद्धालु कार्यक्रम में आएंगे।