फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cleaning of venue and parking handed over to EO and DPRO

कार्यक्रम स्थल व पार्किंग की सफाई ईओ व डीपीआरओ के हवाले

Tue, 07 Dec 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of venue and parking handed over to EO and DPRO
बलरामपुर। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल व पार्किंग स्थल की जिम्मेदारी ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को दी गई है। जनसभा में आने वाले लोगों के लिए तीन मंडलों से 20-20 मोबाइल टॉयलेट व पेयजल टैंकर मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

देवीपाटन, बस्ती तथा अयोध्या के कमिश्नर को लिखी गई चिट्टी में डीएम श्रुति ने कहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के नित्यकर्म व पेयजल के लिए इन मंडलों से 20-20 मोबाइल टॉयलेट तथा पानी के टैंकर 10 दिसंबर शाम चार बजे तक ईओ बलरामपुर को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम ने सभी कमिश्नर को व्यवस्था से संबंधित लोगों को आदेश देने की अपील की है। इसीक्रम में एडीएम राम अभिलाष ने ईओ आरके जायसवाल तथा डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिसंबर को प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व कार्यक्रम स्थल तथा पार्किंग स्थल की सफाई प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल के तहत कराई जाए। इसके अलावा जरूरत के स्थानों पर मोबाइल टायलेट व पेयजल के लिए टैंकर समयानुसार स्थापित करा देवें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed