फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cleaners suspended, summoned reply from secretary

सफाई कर्मी निलंबित, सचिव से जवाब तलब

Mon, 21 Oct 2019 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Cleaners suspended, summoned reply from secretary
बलरामपुर। छह माह से ड्यूटी से बिना सूचना के नदारद सफाई कर्मी भागीरथ को डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार की शाम को डीपीआरओ नरेश चंद्र को निलंबित करने का निर्देश दिया है। ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद कुमार से सफाई कर्मी की ड्यूटी के संबंध में लापरवाही बरतने पर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को डीएम के साथ एसपी देवरंजन वर्मा, सीडीओ अमनदीप डुली, एसडीओ फारेस्ट अनिल कुमार श्रीवास्तव, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व डीएसटीओ संजीव कुमार के साथ पचपेड़वा ब्लॉक में स्थित चित्तौड़गढ़ बांध का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन की टीम ने चित्तौड़गढ़ बांध को पर्यटन स्थल के रुप में डेवलप करने के लिए सभी ब्योरा जुटाया गया।
विज्ञापन

चित्तौड़गढ़ बांध से होते हुए सुगानगर गांव का निरीक्षण किया। इमिलिया कोडर, कोहरगड्डी गांव का निरीक्षण करने के साथ जिला प्रशासन की टीम वन ग्राम सेमरहवा के मजरा मड़नी आठ किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। ग्रामीणों ने मड़नी गांव में तैनात सफाई कर्मी के खिलाफ छह माह से ड्यूटी पर न आने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तत्काल डीपीआरओ को सफाई कर्मी को निलंबित कर जांच करके सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत सचिव को सफाई कर्मी के कार्य की निगरानी न करने के आरोप में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

डीएम ने चेतावनी दी है कि इसी तरह से जिले के सभी गांवों का औचक निरीक्षण कर लापरवाह अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी अफसरों व कर्मियों को डीएम ने विकास कार्यों में तेजी लाने एवं सतर्कतापूर्ण ढंग से ड्यूटी करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed