{"_id":"60e870818ebc3e45c4608ed9","slug":"clashes-in-two-blocks-voting-will-be-held-today-balrampur-news-lko5861836163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ब्लाकों में होगा घमासान, आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ब्लाकों में होगा घमासान, आज होगा मतदान
विज्ञापन
बलरामपुर। ब्लाक प्रमुख पद के लिए जिले के दो ब्लाकों में शनिवार को कड़ा मुकबला होगा। तुलसीपुर ब्लाक में त्रिकोणीय तथा हरैया सतघरवा ब्लाक में उम्मीदवारों के बीच आमने-सामने घमासान होगा। मतदान सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगा।
मतदान के बाद मतगणना कर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। शेष सात ब्लाकों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जा चुके हैं। शुक्रवार शाम को इनके जीत की औपचारिक घोषणा भी कर दी गई है।
शुक्रवार को तीन बजे तक नाम वापसी की समय सीमा तय थी। तुलसीपुर में तीन तथा हरैया सतघरवा में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन
तुलसीपुर में भाजपा प्रत्याशी अनीता सिंह के सामने पार्टी की ही स्वामिता सिंह उम्मीदवार हैं। स्वामिता सिंह के पति प्रवीण कुमार सिंह विक्की भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं। अनुमान लगाया जा रहा था कि इनमें से कोई एक नामांकन पत्र वापस ले सकता था लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
यहां पार्टी प्रत्याशी को पार्टी के ही बागी उम्मीदवार से चुनौती मिल रही है। यहीं से पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता शफीत अहमद के छोटे भाई की पत्नी फिरदोस बानो भी उम्मीदवार हैं। शफीक अहमद स्वयं तथा उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख रह चुकी है। इन्हें पंचायत चुनाव का माहिर खिलाड़ी माना जाता है।
अब देखना यह है कि तुलसीपुर ब्लाक के 132 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से कौन जीत का जुलाई आंकड़ा प्राप्त कर सकता है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है। हरैया सतघरवा ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी गुलाब पाठक को पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के भतीजे अविरल सिंह उर्फ विशाल सिंह से सीधी टक्कर मिल रही है।
इस ब्लाक में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। यहीं से पूर्व विधायक की बहन विभा सिंह भी उम्मीदवार हैं। यहां पर दोनों पक्षों में नामांकन से पूर्व विवाद भी हो चुका है। यहां पर कुल 134 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। शुक्रवार को भी हरैया सतघरवा में भारी फोर्स तैनात थी।
पूर्व विधायक पंचायत चुनाव में काफी रसूख रखते हैं। क्षेत्र में इनकी पकड़ मजबूत हैं। भाजपा प्रत्याशी के साथ वर्तमान भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला की टीम लगी है। अब देखना यह है कि मतगणना के बाद जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।