फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   City area schools will be rejuvenated

नगर क्षेत्र के स्कूलों का होगा कायाकल्प

Tue, 28 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
City area schools will be rejuvenated
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों का कायाकल्प कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली को विद्यालय प्रबंध समिति व सभासदों के साथ नगर संसाधन केंद्र में की गई बैठक के दौरान स्कूलों को कायाकल्प कराने का पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन

डीसी निर्माण एनके सिंह व नगर शिक्षाधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक ने अध्यक्ष प्रतिनिधि को नगर के स्कूलों का 19 पैरामीटर पर कायाकल्प कराने की रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नगर शिक्षाधिकारी को स्कूलों का कायाकल्प कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर संसाधन केंद्र में हुई बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि स्कूलों को चाक-चौबंद कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सभी स्कूलों में वाटर सप्लाई का कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को स्कूलों का नियमित साफ-सफाई कराने का जिम्मा सौंप दिया गया है। स्कूलों के सामने लगे कूड़े के ढेरों को तुरंत हटवाने का निर्देश दिया गया है। स्कूलों के भवन निर्माण के लिए जमीनें भी मुहैया कराई जाएंगी। नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों को 19 पैरामीटर पर कायाकल्प कराए जाएंगे।
बैठक में मौजूद सभी सभासदों ने स्कूलों के कायाकल्प में पूरी तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया। डीसी निर्माण व नगर शिक्षाधिकारी ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में एआरपी अरुण कुमार मिश्र, सलमा खान, स्वाति श्रीवास्तव, संकुल शिक्षक आलोक मणि पांडेय, सबीना, कनीज फातमा, सरिता वर्मा, शगुफ्ता खादिम, राजू मेकरानी, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रूही बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed