{"_id":"5e6fb5808ebc3ea4d74cc94e","slug":"cinema-halls-and-malls-will-be-closed-from-today-balrampur-news-lko5138459198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बंद होंगे सिनेमा हॉल व मॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बंद होंगे सिनेमा हॉल व मॉल
विज्ञापन
बलरामपुर। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को देखते हुए मंगलवार को जिले के सिनेमा हॉल व शॉपिंग मॉल एक सप्ताह तक बंद रहेंगे। यह निर्णय शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मंगलवार देर शाम लिया है।
एडीएम / कार्यपालक जिला आपदा प्रबंधन अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि कोरोना का संक्रमण भीड़भाड़ वाले इलाकों में फैलने की अधिक संभावना रहती है। इसी को देखते हुए डीएम कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में मंगलवार से सिनेमा हॉल व शॉपिंग माल एक सप्ताह तक बंद करने का निर्णय लिया है। साथ ही साथ लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थलों तथा आयोजनों से बचने की अपील भी की जा रही है।
प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को यह बताया जा रहा है कोरोना से बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने क्या करें क्या न करें इसकी एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों से अपील की जा रही है कि यदि किसी में कोरोना से संबंधित लक्षण दिखे तो उसे छिपाएं नहीं बल्कि तत्काल डॉक्टर से जांच कराएं।