फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CHO found absent, asked for answer

Balrampur News: गैर हाजिर मिलीं सीएचओ, मांगा जवाब

Mon, 24 Apr 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
CHO found absent, asked for answer
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए सीएमओ ने सोमवार को तुलसीपुर क्षेत्र के चौहत्तर कला उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचओ सीमा साहू अनुपस्थित मिलीं, केंद्र पर गंदगी फैली हुई थी। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सीएचओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। उपकेंद्र की सफाई कराने का निर्देश एएनएम ममता को दिया। साथ ही बेहतर कार्य के लिए संगिनी मंजू की सराहना भी की।
विज्ञापन



इसके बाद सीएमओ ने नवानगर पहुंचकर गांव में निर्माणाधीन उपकेंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवन की गुणवत्ता देखी। जेई अवर अभियंता आरएस मौर्या से भवन में लग रही सामग्री के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन





मुफ्त ऑपरेशन के लिए 19 बच्चे पंजीकृत
आरबीएसके एवं स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत कटे-फटे होठ आदि से जूझ रहे 19 बच्चों का पंजीकरण मुफ्त ऑपरेशन के लिए किया गया है। नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को सीएचसी शिवपुरा में शिविर लगाकर बच्चों की जांच की गई। इसमें कटे-फटे होठ समेत अन्य जन्मजात बीमारियों से ग्रसित 19 बच्चों का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर डीईआईसी मैनेजर सितांशु रजक व स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed