{"_id":"6734d9d1b177c979f100a09a","slug":"childrens-fair-to-be-held-today-at-co-located-anganwadi-centers-balrampur-news-c-99-1-brp1002-117073-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज लगेगा बाल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज लगेगा बाल मेला
Wed, 13 Nov 2024 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1537 को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से तैयारी की है। साथ ही अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
स्कूली शिक्षा महानिदेशक ने इस बार को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मेले के आयोजन में कला, संस्कृति व परिवेश से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता व सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। मेले में खेल की गतिविधियों के माध्यम से औपचारिक शिक्षा के प्रति बच्चों व अभिभावकों में रूचि बढ़ाने को कहा गया है। बुधवार को शहर के भगवतीगंज आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल मेले से एक दिन पहले बच्चों को बाल मेले के अनुरूप तैयारी कराई गई। अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।