{"_id":"6279561f8be2a77d8a79a8f7","slug":"children-with-disabilities-will-be-added-to-the-main-stream-of-education-balrampur-news-lko6298345113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े जाएंगे दिव्यांग बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े जाएंगे दिव्यांग बच्चे
विज्ञापन
बलरामपुर। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की गई है। ब्लॉक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में सोमवार को अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें प्रेरित किया गया। अभिभावकों को बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ रेहरा बाजार ने कहा कि शासन स्तर से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा व अन्य संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। दिव्यांग बच्चों के अभिभावक उनकी प्रतिभा को निखारने में कोताही न बरतें। दिव्यांग बच्चों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है। बस जरूरत है उसे निखारने की। शिक्षा क्षेत्र के सभी दिव्यांग बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में करने का निर्देश दिया गया है। बच्चों की शिक्षा व दीक्षा में कोई कमी नहीं रहेगी।
इस दौरान प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिव्यांग बच्चों के नामांकन, आरक्षण, उपकरण व उनको मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी गई। पीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत पांडेय से फोन पर बात कर मूक-बधिर बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनने में आने वाली समस्याओं का समाधान कराया गया। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के कैलाश नाथ पांडेय, अमित त्रिपाठी, कमाल अहमद, विशेष शिक्षक विद्या भूषण निषाद, तालुकदार वर्मा, रामनेरश व सुरेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे।