फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children told the answers, Guruji filled the OMR sheet.

Balrampur News: बच्चों ने बताए उत्तर, गुरुजी ने भरी ओएमआर शीट

Fri, 29 Nov 2024 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Children told the answers, Guruji filled the OMR sheet.
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय अचलापुर में प्रश्न पूछकर ओएमआर सीट भरता ​शिक्षक।-संवाद
बलरामपुर। बच्चों के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के 1551 परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कक्षा एक से तीन तक के 89,164 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में बच्चों से प्रश्नों के उत्तर पूछकर शिक्षकों ने ओएमआर शीट भरी।
विज्ञापन

दो दिवसीय निपुण असेसमेंट टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार की सुबह जिले के 1164 प्राथमिक एवं 387 कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों की परीक्षा कराई गई थी। डीआईओएस मृदुला आनंद के साथ डायट प्रवक्ता सपना वर्धन ने विद्यालय का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय अचलापुर में सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार श्रीवास्तव कक्षा एक की छात्रा माही से प्रश्नों का उत्तर पूछकर ओएमआर शीट भर रहे थे। छात्र शिवम, आयुष एवं छात्रा मुस्कान व छवि अपनी बारी का इंतजार करते मिले। बच्चों ने बताया कि इस तरह परीक्षा देकर काफी अच्छा लगा। यहां पर पंजीकृत 51 बच्चों के सापेक्ष 47 बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में प्रधानाध्यापक सलमा खान के साथ शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछकर ओएमआर शीट भरी। यहां पर 156 के सापेक्ष 139 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

कंपोजिट विद्यालय कन्या महराजगंज तराई महराजगंज तराई में 45 के सापेक्ष 41 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। प्रधानाध्यापक इंद्रसेन सिंह व सहायक अध्यापक प्रीति ने बताया कि अधिकांश बच्चों ने 12 में से आठ से अधिक प्रश्नों का सही जवाब दिया है।

बच्चों के सापेक्ष कम मिले प्रश्न पत्र
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अचलापुर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष प्रश्न पत्र कम दिए गए थे। प्रधानाध्यापक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा एक से लेकर तीन तक 51 बच्चे पंजीकृत हैं। शुक्रवार को परीक्षा देेने के लिए 47 बच्चे उपस्थित हुए, लेकिन प्रश्न पत्र मात्र 30 मिलने के कारण असुविधा झेलनी पड़ी।


अधिकारियों ने की निगरानी
नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की तरफ से टास्क फोर्स का गठन किया गया था। टास्क फोर्स में नामित सभी अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। पहले दिन कहीं भी कोई समस्या नहीं आई।
- शुभम शुक्ल, बीएसए बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed