{"_id":"6a19c98ad534c0d7ad030d00","slug":"children-showcased-their-skills-in-sports-and-art-activities-at-the-summer-camp-balrampur-news-c-99-1-brp1010-149154-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: समर कैंप में बच्चों ने खेलकूद व कला गतिविधियों में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: समर कैंप में बच्चों ने खेलकूद व कला गतिविधियों में दिखाया हुनर
Fri, 29 May 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 29 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप का तीसरा दिन उत्साह, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों के बीच संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। इसमें बच्चों ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। इसके बाद डांस, चेस, कैरम, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, रेस, डक-डक गूज तथा आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ डीपी सिंह ने बताया वॉलीबॉल बालक वर्ग में टीम ए और टीम बी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टीम बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता में टीम रेड ने टीम येलो को 3-0 से हराकर शानदार विजय हासिल की। फुटबॉल में कक्षा 10 बी के छात्र अनंत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि वॉलीबॉल में अक्षत शुक्ला ने अपने उत्कृष्ट खेल से प्रभावित किया। कला एवं नृत्य गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।