फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Child labor and child begging curse for the society

Balrampur News: बालश्रम और बालभिक्षावृत्ति समाज के लिए अभिशाप

Thu, 15 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Child labor and child begging curse for the society
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में होटल संचालक को बालश्रम के प्रति जागरूक करती एएचटीयू की टीम।
बलरामपुर। एएचटीयू पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को सादुल्लाह नगर व श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को बालश्रम व बालभिक्षावृत्ति के बारे में जागरूक किया। गोष्ठी में महिलाओं को शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया एक से 30 जून बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बालश्रम समाज के लिए अभिशाप है। जिस उम्र में बच्चों को पढ़ाई करना चाहिए उस उम्र में लोग अपने बच्चों को काम करने के लिए भेज देते हैं। अभिभावकों के साथ व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों को भी चाहिए कि बालकों का उत्पीड़न न होने पाए।
विज्ञापन

इस दौरान सादुल्लाहनगर कस्बे में महिलाओं को बालश्रम व बालविवाह के प्रति जागरूक करते हुए शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 181 व 102 आदि की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर आरक्षी मो. आसिफ किदवई व संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed