फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chief Veterinary Officer reprimanded for not giving data

आंकड़ा न देने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को फटकार

Fri, 13 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Veterinary Officer reprimanded for not giving data
बलरामपुर। गोवंशों के टीकाकरण का सटीक आंकड़ा न देने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह को कड़ी फटकार लगाई गई है। छह रोगियों के पहचान वाले आंकड़े में सुधार न होने पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार को कड़ी चेतावनी दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम श्रुति ने नीति आयोग के सूचिकांकों की गहन समीक्षा की। जुलाई माह के पांच सेक्टरों में विभागीय अधिकारियों की तरफ से जुटाए गए आंकड़ों को नीति आयोग के पोर्टल पर 20 अगस्त तक के आंकड़े फीड कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग के जुलाई माह में तैयार किए गए सूचिकांकों के आंकड़ों की गहन समीक्षा की। पांच सेक्टरों के सूचिकांक में शामिल हेल्थ एंड न्यूट्रेशन, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधनों, आधारभूत संरचनाओं और वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास मिशन के जुलाई माह वाले आंकड़े विभागीय अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए। पशुपालन विभाग की तरफ से जून माह में 70 हजार 150 व जुलाई माह में 75 हजार 100 गोवंशों का टीकाकरण कराने की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई लेकिन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सही आंकड़ा नहीं दे सके और आंकड़े की क्वालिटी भी खराब पाए जाने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। भविष्य में ऐसी गलती पाए जाने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी। छह रोगियों के आंकड़ों में सुधार न होने पर सीएमओ को चेतावनी देते हुए डीएम आंकड़े में सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सीडीओ रिया केजरीवाल को नीति आयोग सूचिकांकों की नियमित समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी विभागों के अधिकारियों को नीति आयोग के सूचिकांकों की रिपोर्ट डीएसटीओ संजीव कुमार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडी कृषि डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, डीपीओ राजेन्द्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य, बीएसए डॉ. रामचंद्र व एलडीएम डॉ. एनआर विश्नोई आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed