फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chief Minister will come today and will review the development works

Balrampur News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Tue, 08 Oct 2024 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come today and will review the development works
बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर परिसर में कराई जा रही साफ सफाई।-संवाद
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को जिले में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही देवीपाटन मंदिर में रात्रिप्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही देवीपाटन मंडल के आयुक्त व पुलिस उप महानिरीक्षक ने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार की दोपहर 3.45 बजे पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। एक घंटे की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करके देवीपाटन मंदिर जाएंगे। मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद बृहस्पतिवार की सुबह पूजन-अर्चन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर परिसर में पूरे दिन साफ सफाई के साथ ही सरकारी दफ्तरों में साफ-सफाई को लेकर दिन भर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, उप महानिरीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीएम पवन अग्रवाल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल के सीढि़यों के टाइल्स टूटी होने पर नाराजगी जताई। परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने तथा पुराने बैनर व होर्डिंग को उतरवाने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर सकते हैं। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गुप्त, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव कुमार यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed