फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chhitauni and Tyurasi won the competition in Kabaddi

Balrampur News: कबड्डी में छितौनी व त्यौरासी ने जीती प्रतियोगिता

Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Chhitauni and Tyurasi won the competition in Kabaddi
परसपुर (गोंडा)। महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन सोमवार को कबड्डी व 34 टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जूनियर बालक व बालिका कबड्डी में पसका, सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में त्यौरासी तो सीनियर बालक कबड्डी में छितौनी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा। वहीं रस्साकसी, वाॅलीबाॅल व खो-खो प्रतियोगिता मंगलवार को होगी। मुख्य अतिथि वासुदेव सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. जितेंद्र प्रताप झा, डॉ. रजनीश पांडेय, डॉ. दिलीप सिंह, संदीप सिंह मोनू, अनुज प्रताप सिंह, विपिन कुमार सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह यादव, डॉ. दयाशंकर मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज के मैदान में सांसद खेल स्पर्धा के तीसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। क्रिकेट फाइनल में सीएसके करनैलगंज टीम ने ट्रॉफी जीती। वॉलीबॉल में सरयू डिग्री कॉलेज की टीम, रस्साकसी में यूपीएस बुढवलिया बालिका, बालक वर्ग में ग्राम भितिहा की टीम विजेता हुई। विजेता टीमों को ट्रॉफी टी-शर्ट और मेडल वितरित किया गया। इसके पश्चात सांसद खेल स्पर्धा का समापन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह, अशोक सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह, अमित सिंह, अमरेश मौर्य, उमेश पाठक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed