फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cheated of Rs 84,890 by promising to send money to the account

Balrampur News: खाते में पैसे भेजने की बात कहकर 84,890 रुपये ठगे

Sat, 08 Feb 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 84,890 by promising to send money to the account
उतरौला (बलरामपुर)। साइबर ठगों ने उतरौला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को शिकार बनाया। अज्ञात ने चार फरवरी की देर रात फोन करके उनके खाते में जमा 84,890 रुपये निकलवा लिए। आरोपी ने दो बार फोन करके यह कहकर रुपये ट्रांसफर करवाया कि उसने उनके खाते में रुपये भेज दिया है, उसे वापस कर दें। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी कोल्हुई निवासी धर्म प्रकाश द्विवेदी वर्तमान में ग्राम बड़हरा कोट कोतवाली उतरौला में रहते हैं। बताया कि चार फरवरी की रात करीब 12.10 बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम प्रशांत बताया और कहा कि आपके खाते में 45,000 रुपये भेज दिया है। उसे हमारे खाते में वापस भेज दें। धर्मप्रकाश ने वह रकम वापस उसके खाते में भेज दिया।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद फिर फोन आया कि दोबारा धनराशि भेजी है, उसे भी वापस कर दें। बताया कि वह रकम भेजने का मैसेज भी भेज रहा था। देर रात होने से वह ज्यादा समझ नहीं सके। रात में फोन करने वाले ने 84,890 रुपये धोखे से अपने खाते में जमा करवा लिए। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे फोन आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed