{"_id":"67698605de873f2b16020b17","slug":"chaudhary-charan-singhs-birth-anniversary-celebrated-as-farmers-honor-day-balrampur-news-c-99-1-slko1019-118780-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती सोमवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। विकास भवन परिसर में आयोजित समारोह में जिले के 64 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर किसान खुशी से निहाल हो गए। इन किसानों ने खेती-किसानी को लेकर अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से स्टॉल लगाकर किसानों को आधुनिक खेती का तरीका भी बताया गया।
किसान सम्मान दिवस का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, डीएम पवन अग्रवाल व उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि आज पूरे देश में किसान सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। कहा कि बाढ़ की वजह से जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई थी, उन्हें फसल बीमा का लाभ दिलाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि खेती को लाभदायक बनाने के लिए सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं, किसान उनका लाभ उठाएं। उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। कृषि मेले में उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, वन, बैकिंग, लघु सिंचाई व बाल पुष्टाहार विभाग की तरफ से स्टॉल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक राघवेंद्र तिवारी, सहायक निदेशक मत्स्य दीपांशु, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
64 किसानों को किया गया सम्मानित
किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के 64 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें उद्यान विभाग से शाकभाजी की खेती करने वाले छह किसानों को जनपद स्तर तथा नौ किसानों को विकास खंड स्तर पर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग से जनपद स्तर पर 20 तथा विकास खंड स्तर पर नौ किसानों को सम्मानित किया गया। मत्स्य विभाग से जनपद स्तर पर छह तथा विकास खंड स्तर पर नौ किसानों को सम्मान दिया गया। इसी तरह गन्ना विभाग की तरफ से पांच किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आधुनिक खेती की जानकारी पाकर निहाल हुए किसान
किसान सम्मान दिवस में श्रीदत्तगंज के जिगना निवासी बड़ेलाल पांडेय ने कहा कि युवाओं को खेती के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। खेती करके सम्मान पाना बड़ी बात है। हरैया सतघरवा से आए किसान मनोज कुमार यादव ने कहा कि मेले में आधुनिक खेती की जानकारी मिली है। बरांव निवासी छोटकऊ ने कहा कि उद्यान विभाग की तरफ से लगे स्टाॅल में तमाम योजनाओं की जानकारी मिली। बीज व फलों की खेती पर मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। रेहरा बाजार निवासी हनुमान ने कहा कि कृषि मेले में लगे स्टॉल पर विभिन्न विभागों की तरफ से उपयोगी जानकारी दी गई।मिट्टी की जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।