फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   change in a polling station

एक मतदान केंद्र में हुआ परिवर्तन

Tue, 18 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
change in a polling station
बलरामपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के स्थल का परिवर्तन कर दिया गया है। सदर विधानसभा के सभी राजनीतिक दलों को सूचना उपलब्ध करा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्र के स्थल परिवर्तन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने सोमवार को बताया कि विधानसभा क्षेत्र-294 बलरामपुर जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, उसके एक मतदान केंद्र के स्थल में परिवर्तन की भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

मतदान केंद्र संख्या 326 जो आजाद जूनियर हाईस्कूल के कक्ष संख्या एक व दो में मतदेय स्थल बनाया गया था, अब उसे हटाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के कक्ष संख्या एक व दो में स्थानांतरित कर दिया गया है। एडीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का पालन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed