फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Challenge to get 28.71 percent of forms filled in five days

Balrampur News: पांच दिन में 28.71 फीसदी गणना प्रपत्र भरवाने की चुनौती

Sat, 06 Dec 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Challenge to get 28.71 percent of forms filled in five days
बलरामपुर के मथुरा बाजार में एसआईआर फार्म बीएलओ। स्रोत विभाग - फोटो : बिसवां कोटरा पुल के पास काली पन्नी में लिपटे मिले शव के बाद लगी भीड़।
बलरामपुर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 71.29 फीसदी वोटरों के गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब पांच दिनों में 28.71 फीसदी वोटरों के गणना प्रपत्र भरवाने की चुनौती है। यदि 11 दिसंबर तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भर पाएंगे तो संबंधित मतदाता का नाम वोटरलिस्ट से बाहर हो सकता है।
विज्ञापन

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से चल रहा है। 172 सुपरवाइजरों की निगरानी में 1724 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर अभियान को पूरा करने में जुटे हुए हैं। अभियान के दौरान फ्रीज मतदाता सूची में दर्ज 15 लाख 83 हजार 27 वोटरों का गणना प्रपत्र भरवाना है। शनिवार शाम चार बजे तक 71.29 फीसदी के साथ 11,28,581 वोटरों के गणना प्रपत्र भरवाए जा चुके हैं। 11 दिसंबर तक 28.71 फीसदी के साथ 4,54,446 वोटरों के गणना प्रपत्र भरा जाना बाकी है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हरैया सतघरवा सियाराम वर्मा ने बताया कि शिवपुरा व मथुरा बाजार में शनिवार को बीएलओ की टीम लगाकर छूटे हुए सभी वोटरों के गणना प्रपत्र भरवाए गए हैं।
विज्ञापन

तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा 75 फीसदी पार
एसआईआर में तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र 75 फीसदी से ज्यादा प्रपत्र भरवा चुके हैं। तुलसीपुर में 75.65 व गैसड़ी में 75.28 फीसदी एसआईआर का कार्य पूरा हो गया है। उतरौला में 68.20 व बलरामपुर में 67.14 फीसदी वोटरों के गणना प्रपत्र भरवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से पूरा कराया जाएगा एसआईआर
चारों विधानसभा क्षेत्रों में 11 दिसंबर तक एसआईआर का कार्य पूरा हो जाएगा। सभी सुपरवाइजरों व बीएलओ को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

-ज्याेति राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed