फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   challenge for higher voting percentage

50.93 फीसदी वोटिंग से ऊपर पहुंचने की चुनौती

Tue, 11 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
challenge for higher voting percentage
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव 2017 में जिले के 50.93 फीसदी वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया था। विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान प्रतिशत को ऊपर को पहुंचाने की कड़ी चुनौती होगी। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते प्रसार के चलते मतदान प्रतिशत में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। छठे चरण में जिले की चार विधानसभाओं में तीन मार्च को वोटिंग कराई जाएगी। जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर 16,01,577 वोटरों को चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान करना है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि विधानसभा चुनाव 2017 में जिले के 1846 पोलिंग बूथों पर 15,70,717 वोटरों ने 50.93 फीसदी के साथ मतदान किया था। तुलसीपुर विधानसभा में 53.65, गैसड़ी विधानसभा में 55.95, उतरौला विधानसभा में 48.16 और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बलरामपुर विधानसभा में 46.99 फीसदी वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया था। विधानसभा चुनाव 2022 में वोटरों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ पोलिंग बूथों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 11 पोलिंग बूथों की बढ़ोत्तरी होने के साथ वोटरों की संख्या भी 16,01,577 हो गई है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते प्रकोप के बीच इस बार विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ाने की चुनौती होगी। अधिक से अधिक मतदाताओं से वोटिंग कराने के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। डिग्री कालेजों व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस/ नोडल अधिकारी स्वीप गोविन्द राम ने बताया कि बीते दिनों मतदाता जागरूकता वाली दो एलईडी वैन चलाकर वोटरों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। ईवीएम मशीन व वीवीपैट से लैस दोनों एलईडी वैन कई जगह पहुंची। जिले के 154 माध्यमिक विद्यालयों में 30 दिसंबर को एक साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक किया जा चुका है।

विधानसभा चुनाव 2022 में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिले में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को कराया जा रहा है। स्वीप के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों को कराकर वोटरों को लोकतंत्र के इस महापर्व में जुड़ने की अपील की जा रही है। अधिक से अधिक मतदान कराकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर फोकस किया जा रहा है। डिग्री कालेजों व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम कराकर वोटरों को अधिक से अधिक मतदान के प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।
श्रुति, डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed