फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cement sheets fell on the couple, woman died, youth seriously injured

Balrampur News: दंपती पर गिरीं सीमेंट की चादरें, महिला की मौत, युवक गंभीर

Sat, 02 May 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 May 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Cement sheets fell on the couple, woman died, youth seriously injured
फोटो-16-शाकरून।-फाइल फोटो
दंपती पर गिरीं सीमेंट की चादरें, महिला की मौत, युवक गंभीर
विज्ञापन

ललिया। हरिहरगंज मार्ग पर लौकहवा गांव के पास शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

शनिवार सुबह दस बजे एक ट्रक सीमेंट की चादरें लादकर ललिया से हरिहरगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार रसूल गुलाम (42) निवासी भीखपुर थाना कोतवाली देहात अपनी पत्नी शाकरून (करीब 40) के साथ ललिया की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लौकहवा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक पर लदी सीमेंट की चादरें गिर पड़ीं, जिसकी चपेट में आकर दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस में घायल रसूल गुलाम की हालत नाजुक देख एम्बुलेंस कर्मियों ने रास्ते में ही ऑक्सीजन सपोर्ट देकर प्राथमिक उपचार शुरू किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शाकरून को मृत घोषित कर दिया। जबकि रसूल गुलाम की गंभीर हालत देखते हुए जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रतीक पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया, उसकी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस टीम ने बचाने की पूरी कोशिश
सड़क पर दर्दनाक हादसे के बाद जब दंपती खून से लथपथ पड़े थे, तब मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम लोगों के लिए उम्मीद बनकर सामने आई। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सचिन पांडेय और पायलट अजय शुक्ला ने बिना देर किए दोनों घायलों को संभाला और इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी, जबकि पति की सांसें तेज चल रही थीं। एम्बुलेंस कर्मियों ने तत्काल ऑक्सीजन लगाकर घायल पुरुष को राहत दी और तेजी से अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यदि एम्बुलेंस टीम देर से पहुंचती तो घायल पति की हालत और बिगड़ सकती थी। ग्रामीणों ने दोनों कर्मियों की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें ‘देवदूत’ बताया।


एक पल में उजड़ गया सब, घर में पसरा मातम
ललिया। शनिवार की सुबह रसूल गुलाम अपनी पत्नी शाकरून को साथ लेकर घर से निकले थे। किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा। कुछ ही देर बाद सड़क हादसे की खबर गांव पहुंची तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक रसूल गुलाम और शाकरून साधारण लेकिन खुशहाल जीवन जी रहे थे। हादसे में शाकरून की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। गंभीर रूप से घायल रसूल गुलाम अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। परिजन अस्पताल और घर के बीच भागदौड़ कर रहे हैं। शाकरून की मौत ने एक घर का सहारा छीन लिया, जबकि परिवार अब रसूल गुलाम के स्वस्थ होकर लौटने की दुआ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed