{"_id":"636a86dd44bbb6153a1eb519","slug":"celebration-of-the-prakash-parv-of-guru-nanak-dev-balrampur-news-lko656217224","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बलरामपुर व उतरौला गुरुद्वारे में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरु नानक देव के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रकाश पर्व पर आयोजित लंगर में सभी जाति-धर्म के लोगों ने एकसाथ संगत में बैठकर प्रसाद चखा।
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को बलरामपुर गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया था। मंगलवार को अखंड पाठ के समापन पर सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने शबद-कीर्तन कर लोगों को भावविभोर कर दिया। गुरुद्वारे के ज्ञानी मंजीत सिंह ने गुरु नानक देव के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान सभी लोगों ने मानव कल्याण एवं घर में सुख-समृद्धि के लिए अरदास भी की। अरदास के बाद गुरुद्वारे में लंगर का शुभारंभ किया गया। इसमें सदर विधायक पल्टूराम, शाबान अली, सरदार परमजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, संजय शर्मा, अमरजीत सिंह बिट्टू, गुरूदीप सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, सुखप्रीत सिंह सहित सभी जाति-धर्म के लोगों ने संगत में बैठकर प्रसाद चखा।
विज्ञापन
इसी तरह उतरौला गुरुद्वारे में भी गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। एक नवंबर से सात नवंबर तक नगर में प्रभातफेरी एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे के ज्ञानी सरदार बलवान सिंह ने श्री गुरु नानक देव के आदर्शों पर प्रकाश डाला। शबद-कीर्तन व अरदास के बाद लंगर शुरू हुआ। इसमें गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रबंधक दलवीर सिंह खुराना, सुरेंद्र पाल सिंह, गुरविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सतवंत सिंह, बलदेव सिंह, राजेश खुराना सहित तमाम लोग शामिल हुए।
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बलरामपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रवि, अमरजीत सिंह, रीतिका जायसवाल, जसमीत सिंह, अखंडदीप सिंह, सुमन, प्रोभजीत, परमजीत सिंह, अविनाश जायसवाल, मुदित मल्होत्रा, गुरूवंश सिंह, सहजप्रीत सिंह, अनिल सिंह, रविंदर सिंह, इमरान अहमद, शहजर जावेद एवं समप्रीत सिंह सहित 20 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया।