फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   cctv

सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी अराजकतत्वों पर नजर

Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
cctv
फोटो-5-बलरामपुर के गर्ल्स इंटर कालेज चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाती पुलिस।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर में हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों लगवा रही है। इसकी शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वालों की कुंडली खंगालने के बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर विवादित बयान व भड़काऊ भाषण देने वालों पर भी शिकंजा कसने का प्लान तैयार कर लिया है। नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। यह काम एसपी राजेश कुमार सक्सेना के आदेश पर नगर कोतवाल संजय कुमार दूबे देख रहे हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि नगर में 13 स्थानों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए चिह्नित किया गया है।

इन स्थानों में सरायफाटक, झारखंडी मंदिर के सामने, मेजर चौराहा, चौक बाजार, बड़ा पुल, डॉ. मस्जिद मोड़, गर्ल्स कालेज चौराहा, मेवालाल पुलिस चौकी, मोहल्ला झंझड़ा स्थित चौराहा, वीर विनय चौराहा, भगवतीगंज तिराहा, भगवतीगंज बड़ी मस्जिद तथा बलुुहा मोहल्ला स्थित कालिया मस्जिद शामिल है। साथ ही नगर के सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि वह अपनी दुकान के बाहर सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरा लगवाए और इसे 24 घंटे ऑन रखें। इन कैमरों के माध्यम से अराजकतत्वों के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं व दुर्घटनाओं पर भी नजर रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed