फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CBSE

अव्वल रहे सेंट जेवियर्स स्कूल के अर्नव

Wed, 15 Jul 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
CBSE
फोटो-8-बलरामपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम आने के बाद खु - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया है। सीबीएसई 2020 की 10वीं की परीक्षा में बेटों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परचम लहराया है। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलरामपुर के अर्नव श्रीवास्तव ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में ही नहीं बल्कि पूरे मंडल में टॉप किया है। अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है। बच्चों की सफलता पर शिक्षक व अभिभावकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलरामपुर के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में उनके विद्यालय के छात्र अर्नव श्रीवास्तव ने 98.4 अंकों के साथ जिले में ही नहीं बल्कि पूरे मंडल में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 22 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। विद्यालय में 164 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय की सफलता 100 फीसदी रही है।
विज्ञापन

पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज बलरामपुर के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने बताया कि कुल 87 बच्चों ने कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। इसमें से 79 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रा शिवानी मिश्रा 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में अव्वल रही हैं। केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर के प्रधानाचार्य नीरज अस्थाना ने बताया कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में विद्यालय से कुल 58 परीक्षार्थी सम्मलित हुए थे। इसमें से 56 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र कल्पांग सेन 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर के प्रधानाचार्य डॉ. जीके मिश्र ने बताया कि 43 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें से 42 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के छात्र शिवम कसौंधन ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ बाजी मारी है। इसी तरह एमजे एक्टिविटी स्कूल के निदेशक समीर रिजवी ने बताया कि विद्यालय में कुल 94 परीक्षार्थी 10वीं की परीक्षा में सम्मलित हुए थे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। छात्र वली रजा ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में टॉप किया है। 10वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी परीक्षार्थियों को अभिभावकों व गुरुजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed