फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case will be filed against five absentee polling personnel

Balrampur News: गैरहाजिर पांच मतदान कार्मिकों पर होगा केस

Sun, 12 May 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 12 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Case will be filed against five absentee polling personnel
बलरामपुर के एमपीपी इंटर काॅलेज में मतदान कार्मिको को दिया जा रहा प्र​शिक्षण।-स्रोत विभाग
बलरामपुर। प्रशिक्षण से गैरहाजिर पांच मतदान कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। एमपीपी इंटर कॉलेज के 22 कमरों में शनिवार को लोकसभा निर्वाचन में ड्यूटी करने वाले मतदान कार्मिकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 60 मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कार्मिकों को ईवीएम से मतदान कराने का तरीका बताया।
विज्ञापन



प्रभारी मतदान कार्मिक व सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि गोंडा लोकसभा सीट के उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है। 19 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम से 463 पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले दिन 418 पोलिंग पार्टियों के 1648 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में न आने वाले 24 कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं दूसरे दिन बाकी बची 45 पोलिंग पार्टियों के 180 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इनमें से पांच मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी गिरीश कुमार पाठक, परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीआईओएस गोविंदराम व बीएसए कल्पना देवी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कल से 6462 कार्मिकों को मिलेगा प्रशिक्षण
सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि 13 से 16 मई तक एमपीपी इंटर काॅलेज के 22 कमरों में दो पालियों में 6472 कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया है। 13 मई को दोनों पालियों में 418 पोलिंग पार्टियों में शामिल 1672, 13 मई को दोनों पालियों में 409 पोलिंग पार्टियों में शामिल 1636, 15 मई को दोनों पालियों में 306 पोलिंग पार्टियों में शामिल 1624 व 16 मई को दोनों पालियों में 255 पोलिंग पार्टियों में शामिल 1530 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।



20 कार्मिक अपने बूथ पर करेंगे मतदान
दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल 20 मतदान कार्मिकों को अपने ड्यूटी वाले बूथ पर ही वोटिंग का मौका मिलेगा। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पहले दिन 17 व दूसरे दिन तीन कार्मिकों ने ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) लिया है। मतदान के दिन इसे देखकर पीठासीन अधिकारी मतदाता सूची में कर्मी का नाम जोड़कर मताधिकार का प्रयोग कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed