{"_id":"6335d1e6f296b1554d14349e","slug":"case-on-five-for-selling-trees-balrampur-news-lko6507050172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ बेचने पर पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ बेचने पर पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सार्वजनिक भूमि पर लगे पेड़ों को अवैध रूप से बेचने के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित पांच के खिलाफ सादुल्लाहनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई भाजपा नेता की शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर की गई है।
भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अनिल श्रीवास्तव ने बीते दिनों डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि सादुल्लाहनगर की ग्राम पंचायत लौकिया ताहिर में तालाब के चारों तरफ शीशम व सागौन के पेड़ लगे थे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख महंत वीरेंद्र दास, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, नवनीत ओझा व कौशल ओझा ने सांठगांठ कर बिना परमिट व नीलामी के ही ये पेड़ सुभाष चौरसिया के हाथों 80 हजार रुपये में बेच दिए हैं।
शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। सादुल्लाहनगर इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख महंत वीरेंद्र दास, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, नवनीत ओझा, कौशल ओझा व सुभाष चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।