फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case on 80 including state president of AIMIM

बलरामपुर: कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष सहित 80 पर केस दर्ज

Tue, 29 Dec 2020 01:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Case on 80 including state president of AIMIM
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

प्रेस वार्ता के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने पर उतरौला पुलिस ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष व छह नामजद सहित 80 लोगों के खिलाफ पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


विदित हो कि रविवार को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष दल बल के साथ उतरौला आए थे। यहां पर पत्रकार वार्ता कर उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा था। देखते ही देखते स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस कार्यक्रम को प्रशासनित अनुमति भी नहीं ली गई थी। उतरौला कोतवाली के उपनिरीक्षक उमेश सिंह ने तहरीर देकर यह कहा है कि उतरौला के डुमरियागंज रोड स्थित एक होटल पर भार भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


यहां पर धारा-144 तथा कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन हो रहा था। छानबीन में पता चला कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली यहां पर मंच से पीस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अब्दुल मन्नान को उतरौला विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, डॉ. अब्दुल मन्नान, मो. इरफान, नुरुद्दीन, मो. शाहिद और मुजीब खां होटल मैनेजर सहित करीब 80 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


इस संबंध में डॉ. अब्दुल मन्नान का कहना है कि मैंने पत्रकार वार्ता की सूचना पुलिस की स्थानीय अभिसूचना इकाई को दी थी। लोकप्रियता की वजह से भीड़ जुट गई। सत्तापक्ष के दबाव में केस दर्ज कर पुलिस हमें परेशान करने की साजिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed