{"_id":"5f5e4e038ebc3e5061296c57","slug":"case-filed-again-against-former-mla-who-is-in-jail-balrampur-news-lko539986854","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद पूर्व विधायक के खिलाफ फिर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद पूर्व विधायक के खिलाफ फिर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकारी जमीनों पर धोखाधड़ी कर कब्जा करने वाले पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के कारनामों की पोल परत दर परत खुलती जा रही है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में न्यायालय ने पूर्व विधायक को जेल भेजा है। इसी क्रम में उनके खिलाफ धोखाधड़ी के तमाम मामले सामने आ रहे है।
रेहरा बाजार थाने में रविवार को देर शाम भठ्ठे के लिए जमीन कब्जाने तथा अनुबंध का उल्लंघन करने के आरोप में विधायक व उनके चार भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस सराय खास निवासी अनिल श्रीवास्तव की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
अनिल श्रीवास्तव का आरोप है कि पूर्व पूर्व विधायक तथा उनके चार भाईयों ने सरकारी बंजर भूमि का कूटरचित दस्तावेज बनाकर अपने पक्ष में बैनामा करा लिया है। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार पारस प्रसाद ने बताया कि पूर्व विधायक व उनके चार भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।