फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case against 11 including three unidentified on court orders

Balrampur News: न्यायालय के आदेश पर तीन अज्ञात सहित 11 पर केस

Thu, 28 Nov 2024 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Case against 11 including three unidentified on court orders
बलरामपुर। न्यायालय के आदेश पर गौरा चौराहा थाना की पुलिस ने तीन अज्ञात सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी श्याम जी मिश्र ने बताया कि सात सितंबर 2024 को वह कार्य से बलरामपुर गया था। बेटे दुकान खोलने गौरा चौराहा चले गए थे। इसी बीच विपक्षियों ने घर पर चढ़कर बड़े भाई केसरी नंदन, उनकी पत्नी व बेटे को मारा पीटा। श्याम की पत्नी का मंगलसूत्र भी छीन लिया। गौरव को घेर कर लोहे की राॅड से मारा पीटा और उनकी बाइक भी तोड़ दी। गौरव का संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है। गौरा चौराहा थाना पर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। मुकदमा न लिखे जाने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने गौरा चौराहा थाना की पुलिस को मुकदमा लिखने का आदेश जारी किया है।

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर खुजरिया निवासी दुखहरन पांडेय, उदयचंद पांडेय, संतोष पांडेय, पप्पू पांडेय, अनिल पांडेय, सतीश पांडेय, शिव शंकर व गायत्री पांडेय और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जिम्मेदारी उप निरीक्षक शेखर साहिनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed