फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Car-truck collision, seven injured, one serious

Balrampur News: कार-ट्रक में भिडंत, सात घायल, एक गंभीर

Sun, 24 Nov 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Car-truck collision, seven injured, one serious
बलरामपुर के उतरौला रोड ​स्थित मझौवा पुल के पास दुर्घटना में घायल लोग।-संवाद
बलरामपुर। उतरौला रोड पर शुक्रवार की रात ट्रक व कार की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें सिद्धार्थनगर डुमरियागंज से बलरामपुर शादी में शामिल होने के लिए आ रहे कार में सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसपी विकास कुमार ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

डुमरियागंज निवासी 27 वर्षीय अनिल ने बताया कि शुक्रवार की रात वह कार से अपने परिवार के साथ बलरामपुर एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में 26 वर्षीय पत्नी संजू, 23 वर्षीय बहन क्रांति, पांच महीने का बेटा दिव्यांश, 28 वर्षीय शीला पुत्री उमेश निवासी धर्म सिंहवा बाजार संतकबीर नगर, छह वर्षीय आनंद निवासी कन्हवा सिद्धार्थ नगर व 26 वर्षीय तुषार निवासी बस्ती सवार थे। कार जब मझौवा पुल के पास पहुंची तभी सामने आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। इसके कारण कार में सवार सभी सात लोग घायल हो गए। हादसे के कारण मौके पर जाम लग गया। सूचना पाकर एसपी विकास कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने तुषार के सिर में गंभीर चोट के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। संजू, क्रांति व दिव्यांश का हाथ टूट गया है। अन्य के सिर व हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन



उतरौला रोड पर सड़क हादसे के कारण करीब एक किलोमीटर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। नगर कोतवाली पुलिस व श्रीदत्तगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा अलग हो गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed