{"_id":"6733977c53f01a82f70f86af","slug":"candidates-increased-in-board-exam-centers-decreased-balrampur-news-c-99-1-brp1002-117039-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी बढ़े, केंद्र घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी बढ़े, केंद्र घटे
Tue, 12 Nov 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में भले ही इस बार 4687 परीक्षार्थी बढ़ गए हों, लेकिन जारी की गई अनंतिम सूची में केंद्रों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 58 ही प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्रों पर 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है।
वर्ष 2023-24 में जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 64 केंद्र बनाए गए थे। उस समय हाईस्कूल में 16436 परीक्षार्थी थे। इस बार हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 19139 तक पहुंच गई है। जबकि इंटरमीडिएट में पहले 10550 परीक्षार्थी थे, इस बार 12534 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इस बार विभाग ने परीक्षा के लिए जारी की गई अनंतिम सूची में 58 केंद्र ही रखे हैं। शिक्षकों का कहना है कि जब परीक्षार्थी बढ़ गए हैँ तो केंद्र भी बढ़ाए जाने चाहिए। ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो। डीआईओएस मृदुला आनंद का कहना है कि प्रस्तावित केंद्रों के बारे में आपत्तियां 14 नवंबर तक ली जाएंगी। इसके बाद उस पर बोर्ड अंतिम निर्णय लेगा।
एक नजर में बोर्ड परीक्षा
- कुल माध्यमिक विद्यालयों की संख्या- 168
- बोर्ड द्वारा अनंतिम रूप से प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या-58
- ऐसे विद्यालय की संख्या जो विगत वर्ष परीक्षा केंद्र थे, किंतु इस वर्ष बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र चयनित नहीं किए गए- 14
- ऐसे विद्यालय, जो गत वर्ष परीक्षा केंद्र नहीं थे, लेकिन इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र चयनित किया है।-08
- विगत वर्ष परीक्षा में कुल केंद्रों की संख्या-64