{"_id":"69b17f07416413b34a0d257f","slug":"campaign-to-update-the-family-register-until-the-15th-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144278-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: परिवार रजिस्टर अपडेट कराने के लिए अभियान 15 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: परिवार रजिस्टर अपडेट कराने के लिए अभियान 15 तक
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर को दुरुस्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा। इस दौरान ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर का नया संधारण कराने के साथ जन्म, मृत्यु और अन्य आवश्यक संशोधनों की प्रविष्टियां कराई जाएंगी।
ग्राम सभाओं में रहने वाले सभी परिवारों और उनके सदस्यों का विवरण परिवार रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। अभियान के तहत ऐसे लोगों के नाम भी दर्ज किए जाएंगे, जिनके नाम अब तक परिवार रजिस्टर में शामिल नहीं हैं। इसके अलावा जन्म और मृत्यु से संबंधित प्रविष्टियों को अद्यतन करने के साथ गलत प्रविष्टियों को भी नियमानुसार ठीक कराया जाएगा।
डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर तैयार कराने, नई प्रविष्टियां करने और त्रुटियों को ठीक कराने का कार्य कराया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या शिकायत मिलने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत सचिवों और संबंधित अधिकारियों को अभियान के संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।