{"_id":"60e0a8118ebc3ed7835f4ece","slug":"campaign-to-teach-students-through-virtual-class-balrampur-news-lko5853408124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल क्लास से विद्यार्थियों को पढ़ाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल क्लास से विद्यार्थियों को पढ़ाने का अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोरोना महामारी के चलते माध्यमिक स्कूलों के बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए शिक्षकों ने वर्चुअल क्लास से पढ़ाने का अभियान चलाया है। शिक्षकों ने डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाकर छात्र छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया।
अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के फरमान पर डीआईओएस गोविंद राम ने जिले के सभी राजकीय, वित्तपोषित व वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं को वर्चुअल क्लास से पढ़ाने के लिए जिम्मा सौंपा है।
भगवती आदर्श विद्यालय के शिक्षक भगवती प्रसाद शुक्ल व देवेंद्र नाथ शुक्ल आदि ने शनिवार को गांवों में घर-घर जाकर छात्र छात्राओं को वर्चुअल क्लास से पढ़ने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन
शिक्षक शिक्षिकाओं के व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही संचारी रोग के बारे में उसके बचाव और कोरोना महामारी के बचाव के बारे में छात्रों व अभिभावकों को जरूरी टिप्स दिए गए।
बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाकर घर पर रहकर वर्चुअल पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी तरह से एमपीपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी के सुझाव पर शिक्षक शिक्षिकाओं की टोली विद्यार्थियों व अभिभावकों को जागरूक करने में जुटी हुई है जिससे कोरोना काल में उनकी पढ़ाई बाधित न हो।
डीएवी इंटर कालेज के प्रबंधक संजय तिवारी व प्रधानाचार्य मेजर एचपी वर्मा के सुझाव पर सभी शिक्षकों की तरफ से वर्चुअल क्लास के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला के प्रधानाचार्य कुमेश कुमार सरोज के नेतृत्व में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को वर्चुअल क्लास पढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीआईओएस ने बताया कि इसी तरह से जिले के सभी राजकीय, वित्त पोषित व वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं की तरफ से कोरोना काल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए वर्चुअल क्लास का तरीका बताया जा रहा है।