{"_id":"60e86f1a8ebc3ebf587e7fd0","slug":"campaign-to-curb-human-trafficking-balrampur-news-lko586180634","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी पर अंकुश लगाने का चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी पर अंकुश लगाने का चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एएसपी अरविंद मिश्र ने एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट की समीक्षा की। बैठक में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व पोस्को एक्ट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर एएसपी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए एएसपी ने कहा कि मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल सीमा से सटे थानों व कोतवाली की पुलिस ने एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों से सामंजस्य बैठाकर प्रयास करें। बाल श्रम को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
बाल भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने में अन्य संगठनों की मदद ली जाए। पोस्को एक्ट के मामलों के विचाराधीन प्रकारणों में कार्रवाई तेज की जाए। गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी की जाए जिससे पोस्को एक्ट में कमी लाई जा सके। एएसपी ने गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी ली और रेलवे व बस स्टेशनों पर नियमित चेकिंग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
नेपाल बार्डर से सटे गांवों में जागरूकता कार्यक्रम करने और अन्य गतिविधियों पर निगरानी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी कोतवाली व थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी और विशेष किशोर पुलिस इकाई के अतिरिक्त जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, यूनीसेफ से अनिल कुमार, प्रभारी एएचटीयू एसआई अनुपम त्यागी, कोआर्डिनेटर चाइल्ड लाइन प्रिंस, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष करुणेंद्र कुमार, एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट की आरती वर्मा, सोनी मौर्या, ओंकार नाथ चौधरी, विश्राम व प्रमोद आदि मौजूद रहे।