फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Campaign to break the corona infection chain

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए चलाया गया अभियान

Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Campaign to break the corona infection chain
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शनिवार को जिले भर में अभियान चलाया गया। नगर निकायों के साथ-साथ गांवों में अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन व साफ सफाई कराई गई। डीएम श्रुति के निर्देश पर जिले भर में यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सभी 25 वार्डो में अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली के निर्देशन में सफाई कर्मचारियों ने साफ सफाई करके सैनिटाइजेशन किया।
विज्ञापन

नगर पालिका उतरौला में कंटेनमेंट जोन मोहल्ला पटेलनगर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा से लेकर गोनार्ड मोड़ तिराहा, वार्ड नंबर दो सुभाषनगर, वार्ड नंबर 22 रफीनगर, वार्ड नंबर 10 पटेलनगर, वार्ड नंबर 19, वार्ड नंबर तीन गांधीनगर, वार्ड नंबर 12, वार्ड नंबर 20 आर्यनगर आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत तुलसीपुर में हनुमानगढ़ी, नई बस्ती, तहसील परिसर व अस्पताल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन कराया गया। पचपेड़वा नगर क्षेत्र के सभी वार्डो में सैनिटाइजेशन कराया गया।
डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों के कंटेनमेंट जोन में साफ सफाई कराकर सैनिटाइजेशन कराया गया है।

ग्राम पंचायत सेवरहाडीह, हापुर, जनकपुर, बुधनपुर, परसपुर कमदा, रुखी मझारी, खम्हरिया, कटकुईया, गुरचिहवा व इटईरामपुर सहित विभिन्न कंटेनमेंट जोन में साफ सफाई कराकर सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed