फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Campaign for waterborne diseases from tomorrow: CM

हर बाढ़ पीड़ित को समयबद्घ तरीके से पहुंचाई जाएगी राहत सामग्री: सीएम

Fri, 03 Sep 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Campaign for waterborne diseases from tomorrow: CM
बलरामपुर। नेपाली पानी के कारण जिले की राप्ती नदी व पहाड़ी नालों में आए उफान के चलते पीड़ित परिवारों को समयबद्घ तरीके से हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील है।
विज्ञापन

आगामी पांच सितंबर से एक सप्ताह तक बाढ़ राहत व जलजनित रोगों से बचाव के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। यह बातें शुक्रवार की शाम उतरौला तहसील के पालापाली गांव स्थित बाढ़ राहत केंद्र पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कुल 60 ग्राम पंचायतों की करीब 65 हजार आबादी बाढ़ प्रभावित हुई है। 6,200 हेक्टेअर में लगी खरीफ की फसल क्षतिग्रस्त हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान बलरामपुर व उतरौला तहसील में हुआ है। सभी बाढ़ पीड़ितों को समयबद्घ तरीके से राहत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलजमाव से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव तथा बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए आगामी पांच सितंबर से एक सप्ताह तक प्रशासन को व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश सरकार ने संसाधनों व धनराशि की व्यवस्था की है।
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जल पीएसी व एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है। आपदा से मृत्यु होने पर 24 घंटे में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। पालतू जानवरों की भी आपदा में मौत होने पर पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
किसान तथा बटाई दारों की आपदा में मृत्यु होने पर तत्काल आर्थिक सहायता दी जाएगी। फसल के बर्बाद का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मौके पर करीब एक दर्जन बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। मौके पर पाला पाली गांव के 50, बिरदाबनिया भारी के 50, मटियारिया कर्मा के 50 तथा मोहनजोत गांव के 50 परिवारों को राशनकिट का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, सुधीर हलवासिया तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर बाढ़ से हुई क्षति की समीक्षा की।

इस मौके पर डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ रिया केजरीवाल, एसडीएम उतरौला डॉ. नागेंद्र नाथ यादव आदि मौजूद रहे। संबोधन के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर तुलसीपुर के भवनियापुर हैलीपेड पर पहुंचा। वहां से मुख्यमंत्री देवी पाटन शक्तिपीठ चले गए। यहीं पर रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सिद्घार्थनगर जनपद के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed