फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   By winning, Balrampur, Amravati, Jalandhar and Chennai are in the semi-finals.

Balrampur News: जीत हासिल कर बलरामपुर, अमरावती, जालंधर व चेन्नई सेमीफाइनल में

Thu, 21 Dec 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 21 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
By winning, Balrampur, Amravati, Jalandhar and Chennai are in the semi-finals.
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैंदान पर चल रही अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें स्टार इलेवन बलरामपुर, हाकी अमरावती महराष्ट्र, आईटीबीपी जालंधर एवं जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज चेन्नई की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जीती टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले अब शुक्रवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच स्टार इलेवन बलरामपुर व तमिलनाडु हॉकी के बीच होना था। तय समय तक तमिलनाड़ टीम के खिलाड़ियों पर न पहुंच पाने से मैच में स्टार इलेवन बलरामपुर की टीम को वॉक ओवर देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश दे दिया गया। दूसरा मैच अश्वनी स्पोर्टस कर्नाटक एवं हाकी अमरावती महाराष्ट्र के बीच हुआ। इसमें अमरावती की टीम ने कर्नाटक की टीम को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महाराष्ट्र टीम के सुजीत कुमार को उत्कृष्ट खेल दिखाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला आईटीबीपी जालंधर एवं सीआरपीएफ जालंधर के बीच हुआ। कांटे की टक्कर में मैच के अंतिम समय तक दोनों टीमें दो- दो गोल से बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। इसमें आईटीबीपी जालंधर की टीम ने जीत हासिल की। अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच सेल राउरकेला एवं जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज चेन्नई के बीच हुआ। इसमें चेन्नई की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। चेन्नई के सुजीन जरकुला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान मैदान में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक पल्टूराम, एलबीएसए के प्राचार्य प्रोफेसर आरके पांडेय, अनुज सिंह, सलीला सिन्हा, सलिल सिंह टीटू व श्याम मनोहर तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed