फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   By being selected for the national team, Mokshada has brought pride to the district

Balrampur News: राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर मोक्षदा ने बढ़ाया जिले का मान

Tue, 30 Dec 2025 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
By being selected for the national team, Mokshada has brought pride to the district
मोक्षदा
रेहरा बाजार। रेहरा बाजार निवासी मोक्षदा सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी में महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप टीम में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी में हुई। यह जानकारी उसके पिता डाॅ. मुकेश सिंह ने दी।
विज्ञापन

डाॅ. मुकेश सिंह ने बताया कि बेटी मोक्षदा सिंह (17) की प्रारंभिक शिक्षा मनकापुर के सेंट माइकल स्कूल, इंटर की शिक्षा देहरादून बोर्डिंग स्कूल में चल रही है। वहीं पर उन्होंने जुलाई में जिले व उत्तराखंड राज्य स्तर पर निशानेबाजी में कांस्य पदक व सिल्वर पदक जीता था। सोमवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्तर पर एयर राइफल 10 मीटर निशानेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने पर उनका चयन महिला नेशनल चैंपियनशिप टीम में हुआ। मोक्षदा की माता डाॅ. कनक सिंह भी चिकित्सक हैं। ब्लाॅक प्रमुख पंकज सिंह चौहान, संतोष कुमार सिंह, भारत नरेश सिंह, लालमन वर्मा, आज्ञाराम वर्मा, शत्रुघ्न मिश्रा आदि ने मोक्षदा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed