फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Business shines with colors on Diwali

Balrampur News: दीपावली पर चमका रंगों का कारोबार

Mon, 06 Nov 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 06 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Business shines with colors on Diwali
बलरामपुर। नवरात्र के बाद से ही रंग, पेंट, डिस्टेंपर का कारोबार जोर पकड़ने लगता है। दीपावली पर्व करीब आने के साथ ही रंगो का यह कारोबार अपने चरम पर पहुंच जाता है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी न होने से ग्राहकों को भी रंग रोगन कराने में ज्यादा परेशानी नहीं उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

पेंट कारोबारियों के अनुसार इस दीपावली पर ऑल प्रोटेक्ट शाइन पेंट की ज्यादा मांग है। यह पेंट धुलाई करने पर खराब नहीं होते, साथ ही दीवार पर चमकते हैं। इसके अलावा इमल्शन भी खूब बिक रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दामों में स्थिरता है। पेंट कारोबार संतोष का कहना है कि कारोबार में तेजी है। पेंट, डिस्टेंपर आदि की मांग बढ़ी हुई है। इससे दीपावली तक अच्छा कारोबार होने की संभावना है। बताया कि पिछले साल कारोबार ढीला रहा था।
विज्ञापन

बताया कि इकोनॉमी रेंज के रंगों की सबसे ज्यादा मांग है। दामों में स्थिरता का भी ग्राहकों को फायदा मिल रहा है। पेंट खरीदने आए धर्म प्रकाश, राजू, मोहित व विवेक आदि का कहना है कि दीपावली पर्व में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में घरों की रंगाई पुताई के काम भी तेजी से खत्म कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed