फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Business of 755 entrepreneurs will be managed by 57 crores

57 करोड़ से संवारा जायगा 755 उद्यमियों का कारोबार

Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Business of 755 entrepreneurs will be managed by 57 crores
बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते एडीएम राम अभिलाष व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। स्वाधीनता दिवस के 75वें वर्षगांठ पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी अमृत महोत्सव के तत्वाधान में वित्तीय सेवाएं नई दिल्ली एवं राज्य स्तरीय बैंकर समिति उत्तर प्रदेश की तरफ से जिला पंचायत सभागार में सोमवार को वृहद ग्राहक संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 755 उद्यमियों को कारोबार के लिए 57.22 करोड़ का ऋण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बैंक, पोस्ट आफिस व विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

वृहद ग्राहक संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम राम अभिलाष ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने सभी बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि ग्राहक की समस्याओं को सुने और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए सरकार की समस्त योजनाओं से लाभान्वित करें।
विज्ञापन

जनता व ग्राहक के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। कार्यक्रम में 324 केसीसी खातों में 28.32 करोड़, 64 मुद्रा ऋण खाते में 3.43 करोड़, 105 लघु एवं सूक्ष्म इकाई के खाते में 10.84 करोड़, पीएमईजीपी की 27 इकाईयों के खाते में 1.47 करोड़, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 9 उद्यमियों को 66 लाख, ओडीओपी योजना के 16 उद्यमियों को 66 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के कुल 3 उद्यमियों को 26 लाख तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 135 महिला स्वयं सहायता समूह को 3.8 करोड़ सहित कुल 755 उद्यमियों को 57.22 करोड़ का ऋण प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए 600 से अधिक लोगों का मोबाइल नंबर व आधार फीडिंग किया गया। प्रधानमंत्री जनधन योजना में 100 खाते खोले गए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 115, जीवन ज्योति योजना में 58 तथा अटल पेंशन योजना में 21 लोगों का पंजीकरण कराया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक डॉ. एनआर विश्वनोई के दिशा निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर महाप्रबंधक कारपोरेट कार्यालय सुधाकर राव, सहायक महाप्रबंधक एन सुब्रमंडयम, अंचल प्रबंधक इंडियन बैंक गोंडा विजेंद्र सिंह मलिक, सुबेदार सिंह यादव, बृजराज सहनी, राजेश कुमार पांडेय, विजया तिवारी, कैलाश नाथ, राजेन्द्र सिंह, लाल बहादुर मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed