फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bus stand in the city is giving pain to the people

Balrampur News: शहर में बस अड्डा लोगों को दे रहा दर्द

Fri, 28 Feb 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bus stand in the city is giving pain to the people
बलरामपुर के रोडवेज मोड़ पर बेतरतीब खड़ी रोडवेज बसों के चलते लगा जाम।-
बलरामपुर। शहर के बीचोबीच स्थित रोडवेज बस अड्डे की वजह से लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पहली मार्च से बसों की संख्या में इजाफा होगा और इससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। उन्हें भीषण जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अभी करीब 30 से 40 बसें ही रहती हैं, ज्यादातर बसें प्रयागराज गई हैं। शुक्रवार के बाद 86 बसों का आवाजाही शुरू हो जाएगी, इससे लोगों का राह चलना भी दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र से बस अड्डे को अलग शिफ्ट किए जाने की मांग बीते 10 वर्षों से हो रही है। विधानसभा हो या फिर लोकसभा चुनाव, यह मुद्दा हमेशा अहम रहता है। इसके बाद भी बस अड्डा स्थानांतरित नहीं हो सका है। बस अड्डा बलरामपुर-बहराइच मार्ग से चंद कदम की दूरी पर स्थिति है। बस अड्डे को जाने वाली सड़क भी सकरी है। ऐसे में सिविल लाइन के साथ शहरवासियों को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिन में कई बार तो झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग बंद होती है, जो बस अड्डे के पास ही स्थित है। इस दौरान वीर विनय चौराहे तक जाम लग जाता है। लोगों की यह परेशानी दिनोंदिन विकट होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डा हटाने पर ही दूर होगी समस्या
शहर के व्यापारी हों या फिर आम नागरिक सभी बस अड्डे से आजिज हैं। सिविल लाइन के आसिफ, दिनेश, राहुल, प्रदीप कुमार कहते हैं कि बस अड्डे को हटाने से ही समस्या दूर होगी। इसकी मांग की गई, जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन अभी तक बस अड्डा हटाया नहीं गया।

अधिकारियों से की जाएगी बात
बस अड्डे को अलग शिफ्ट किए जाने के लिए अधिकारियों से बात होगी। जल्द से जल्द शहर के लोगों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
- पल्टूराम, विधायक सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed