फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Budget should be allocated soon for Utraula-Ayodhya road

Balrampur News: उतरौला-अयोध्या मार्ग के लिए शीघ्र आवंटित हो बजट

Wed, 13 Sep 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 13 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Budget should be allocated soon for Utraula-Ayodhya road
बलरामपुर। उतरौला से अयोध्या व डुमरियागंज मार्ग के मरम्मत के लिए बजट आवंटित किए जाने की मांग लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने की है। उन्होंने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राधे श्याम शर्मा को इस संबंध में मांग पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता को सौंपे गए मांग पत्र में उन्होंने कहा है कि उतरौला तहसील क्षेत्र की तमाम सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई है। इन्हें पाटने के नाम पर सिर्फ मिट्टी डालने की रस्म अदायगी हो रही है। उतरौला से डुमरियागंज जाने वाली स्टेट हाईवे पर महुआ बाजार में लगभग डेढ़ किलोमीटर की सड़क व उतरौला से गोंडा जाने वाला 52 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो कर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क पर बने इन गड्ढों के कारण वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो कर चोटिल भी हो रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपे पत्र में मांग की कि शीघ्र बजट आवंटित कर इन बदहाल सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed