फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Brothers and Khalu raped a teenager

Balrampur News: भाइयों व खालू ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Wed, 09 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 09 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Brothers and Khalu raped a teenager
बलरामपुर। दो भाई व खालू द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। उतरौला कोतवाली में 14 वर्षीय किशोरी ने तहरीर देकर कहा कि माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह दो भाइयों संग रहती है। एक वर्ष पहले एक भाई ने उसके साथ गलत काम किया। धमकाया कि किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा। कुछ दिनों बाद दूसरे भाई ने भी गलत काम किया। इसके बाद किशोरी अपनी खाला के घर जाकर रहने लगी। जहां खालू ने भी दुष्कर्म किया। खाला से शिकायत की तो वह उसे भाइयों के घर लाकर छोड़ गईं। वहां दोनों भाई लगातार उसके साथ गलत काम करते रहे। किशोरी गर्भवती हो गई तो दोनों भाई उसे बलरामपुर बस स्टाॅप पर छोड़कर भाग गए। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed