फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Brother-in-law dies in road accident, brother-in-law injured

Balrampur News: सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला घायल

Mon, 24 Feb 2025 08:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies in road accident, brother-in-law injured
ललिया (बलरामपुर)। ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर रविवार की रात कोड़री चौराहा के दक्षिणी छोर पर पुल से बाइक सवार टकरा गया। घटना में टेढ़वा निवासी जीवनलाल (27) की मौत हो गई। उसका साला थाना महराजगंज तराई के मूड़ाडीह निवासी रोहित (28) घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान टेढ़वा शिव प्रसाद यादव ने बताया कि जीवन लाल के चार वर्षीय बेटे का रविवार को जन्मदिन था। कार्यक्रम में उनके रिश्तेदार आए थे। किसी कार्य से जीवनलाल अपने साले रोहित के साथ बाइक से कोड़री गांव जा रहे थे। कोड़री चौराहे के दक्षिण छोर पर पुल से टकरा कर बाइक गड्ढे में चली गई। बाइक के नीचे दबकर जीवनलाल की मौत हो गई और रोहित घायल हो गया। रोहित को यूपी 112 की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद रोहित को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मृतक के पिता प्रताप, मां बड़का व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ललिया बृजानंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। घटना की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed