{"_id":"6264379c22413c399430f156","slug":"bring-fast-in-disposal-of-promises-related-to-women-and-children-balrampur-news-lko6274965133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व बच्चों से जुड़े वादों के निस्तारण में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व बच्चों से जुड़े वादों के निस्तारण में लाएं तेजी
विज्ञापन
बलरामपुर। महिलाओं व बच्चों से जुड़े वादों के निस्तारण में संबंधित जिम्मेदार तेजी लाएं। अभियोजन कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। पॉक्सो अपराध में एक माह में अभियुक्त को सजा दिलाने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रुति ने अभियोजन के कार्यों की 13 बिंदुओं पर समीक्षा की। बैठक में मौजूद एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिला सुरक्षा के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिलाओं व बच्चों पर होने वाले अपराधों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।
शासकीय अधिवक्ता व संबंधित अभियोजन अधिकारी पॉक्सो अधिनियम के अपराधियों को एक माह के अंदर सजा दिलाएं। बैठक में एडीएम राम अभिलाष, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ सिटी वरुण मिश्र व सीओ ललिया राधारमण सिंह सहित अभियोजन व सहायक अभियोजन अधिकारी आदि मौजूद रहे।